Shuja'at Naaz Karti Hai Lyrics

Shuja'at Naaz Karti Hai Lyrics




शुजाअ़त नाज़ करती है, जलालत नाज़ करती है

वो सुलताने-ज़मां हैं उन पे शौकत नाज़ करती है


सदाक़त नाज़ करती है अमानत नाज़ करती है

हुमीय्यत नाज़ करती है, मुरव्वत नाज़ करती है


शहे-खूबाँ पे हर खूबीयो-ख़स्लत नाज़ करती है

करीम ऐसें हैं वो उन पर करामत नाज़ करती है


जहाँने-हुस्न में भी कुछ निराली शान है उनकी

नबी के गुल पे गुलज़ारों की ज़ीनत नाज़ करती है


शहेनशाहे-शहीदां हो, अनोखी शान वाले हो

हुसैन इब्ने अली तुम पर शहादत नाज़ करती है


बिठा कर शाना-ए-अक़दस पे करदी शान दोबाला

नबी के लाडलों पर हर फ़ज़ीलत नाज़ करती है


ज़बीन-ए-नाज़ उनकी जल्वागाहे-हुस्न है किसकी

रूखे-ज़ेबा पे हज़रत की मलाहत नाज़ करती है


निगाहे-नाज़ से नक़्शा बदल देते हैं आलम का

अदा-ए-सरवरे-खूबां पे नुदरत नाज़ करती है


फ़िदाईं हूँ तो किसका हूँ कोई देखे मेरी क़िस्मत

क़दम पर जिस हसीं की जाने-तलअत नाज़ करती है


ख़ुदा के फ़ज़्ल से अख़्तर मैं उनका नाम लेवा हूँ

मैं हूँ क़िस्मत पे नाज़ां, मुझपे क़िस्मत नाज़ करती है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Ajab Rang Par Hai Bahar-e-Madina Lyrics

Dua e Mustafa Hai Hazrate Umar Lyrics