Aaya Na Hoga Is Tarah Husno-Shabaab Ret Par Lyrics

Aaya Na Hoga Is Tarah Husno-Shabaab Ret Par Lyrics






आया न होगा इस तरह हुस्नो-शबाब रेत पर

गुलशन-ए-फ़ातिमा के थे सारे गुलाब रेत पर


जान-ए-बतूल के सिवा कोई नहीं खिला सका

कतरा-ए-आब के बग़ैर इतने गुलाब रेत पर


गुलशन-ए-फ़ातिमा के थे सारे गुलाब रेत पर


जितने सवाल इश्क़ ने आले-रसूल से किये

एक के बाद एक दिये सारे जवाब रेत पर


गुलशन-ए-फ़ातिमा के थे सारे गुलाब रेत पर


इश्क़ में क्या बचाइये, इश्क़ में क्या लुटाइये

आले-नबी ने लिख दिया सारा निसाब रेत पर


गुलशन-ए-फ़ातिमा के थे सारे गुलाब रेत पर


प्यासा हुसैन को कहूं इतना तो बे-अदब नहीं

लमसे लबे हुसैन को तरसा है आब रेत पर


गुलशन-ए-फ़ातिमा के थे सारे गुलाब रेत पर


आले-नबी का काम था, आले-नबी ही कर गए

कोई न लिख सका अदीब ऐसी किताब रेत पर

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Shuja'at Naaz Karti Hai Lyrics

Ajab Rang Par Hai Bahar-e-Madina Lyrics

Dua e Mustafa Hai Hazrate Umar Lyrics