Chhaap Tilak Sab Chheeni Re Mose Nainaan Milaay Ke Lyrics
Chhaap Tilak Sab Chheeni Re Mose Nainaan Milaay Ke Lyrics
तन मन धन बाजी लागी रे
धन धन मोरे भाग बाजी लागी रे
लागी लागी सब कहें, लागी लगी न अंग
लागी तो जब जानिए, जब रहे गुरू के संग
ख़ुसरौ ! रैन सुहाग की जागी पी के संग
तन मेरो, मन पीउ को, दोउ भए एक रंग
ख़ुसरौ ! बाजी प्रेम की मैं खेलूँ पी के संग
जीत गयी तो पिया मोरे, हारी पी के संग
छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैनाँ मिलाय के
बात अगम कह दीन्हीं रे मोसे नैनाँ मिलाय के
बल-बल जाऊँ मैं तोरे रंग-रेजवा
अपनी सी रंग दीन्हीं रे मोसे नैनाँ मिलाय के
प्रेम-भटी का मदवा पिलाय के
मतवारी कर दीन्हीं रे मोसे नैनाँ मिलाय के
गोरी गोरी बइयाँ, हरी हरी चूड़ियाँ
बइयाँ पकड़ हर लीन्हीं रे मोसे नैनाँ मिलाय के
ख़ुसरौ ! निजाम के बल-बल जइए
मोहे सुहागन कीन्हीं रे मोसे नैनाँ मिलाय के
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें