Lutf Un Ka Aam Ho Hi Jaega Lyrics

Lutf Un Ka Aam Ho Hi Jaega Lyrics






लुत़्फ़ उन का आ़म हो ही जाएगा

शाद हर ना-काम हो ही जाएगा


जान दे दो वा’दा-ए-दीदार पर

नक़्द अपना दाम हो ही जाएगा


शाद है फ़िरदौस या’नी एक दिन

क़िस्मत-ए-ख़ुद्दाम हो ही जाएगा


याद रह जाएँगी ये बे-बाकियाँ

नफ़्स तू तो राम हो ही जाएगा


बे-निशानों का निशाँ मिटता नहीं

मिटते मिटते नाम हो ही जाएगा


याद-ए-गेसू ज़िक्र-ए-ह़क़ है, आह कर

दिल में पैदा लाम हो ही जाएगा


एक दिन आवाज़ बदलेंगे ये साज़

चहचहा कोहराम हो ही जाएगा


साइलो ! दामन सख़ी का थाम लो

कुछ न कुछ इनआ'म हो ही जाएगा


याद-ए-अब्रू कर के तड़पो, बुलबुलो !

टुकड़े टुकड़े दाम हो ही जाएगा


मुफ़्लिसो ! उन की गली में जा पड़ो

बाग़-ए-ख़ुल्द इकराम हो ही जाएगा


गर यूँ ही रह़मत की तावीलें रहीं

मद्‌ह़ हर इल्ज़ाम हो ही जाएगा


बादा-ख़्वारी का समाँ बँधने तो दो

शैख़ दुर्द-आशाम हो ही जाएगा


ग़म तो उन को भूल कर लिपटा है यूँ

जैसे अपना काम हो ही जाएगा


मिट ! कि गर यूँ ही रहा क़र्ज़-ए-ह़यात

जान का नीलाम हो ही जाएगा


अ़ाक़िलो ! उन की नज़र सीधी रहे

बोरों का भी काम हो ही जाएगा


अब तो लाई है शफ़ाअ'त अ़फ़्व पर

बढ़ते बढ़ते अ़ाम हो ही जाएगा


ए रज़ा ! हर काम का इक वक़्त है

दिल को भी आराम हो ही जाएगा


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Shuja'at Naaz Karti Hai Lyrics

Ajab Rang Par Hai Bahar-e-Madina Lyrics

Dua e Mustafa Hai Hazrate Umar Lyrics