Madina Chhod Kar Ab Unka Deewana Na Jaega Lyrics

Madina Chhod Kar Ab Unka Deewana Na Jaega Lyrics




मदीना छोड़ कर अब उनका दीवाना न जाएगा

जमाले यार की मेहफ़िल से परवाना न जाएगा


बड़ी मुश्किल से आया है पलट कर अपने मर्कज़ पर

मदीना छोड़ कर अब उनका दीवाना न जाएगा


ये माना ख़ुल्द भी है दिल बहेलने की जगह लेकिन

मदीना छोड़ कर अब उनका दीवाना न जाएगा


नशेमन बांधना है शाख़े-तूबा पर मुक़द्दर का

मदीना छोड़ कर अब उनका दीवाना न जाएगा


जो आना है तो खुद आए अजल उम्रे अबद ले कर

मदीना छोड़ कर अब उनका दीवाना न जाएगा


ठिकाना मिल गया है फ़ातिहे़-मेहशर के दामन में

मदीना छोड़ कर अब उनका दीवाना न जाएगा


फ़राज़े-अर्श से अब कौन उतरे फर्शगीति पर

मदीना छोड़ कर अब उनका दीवाना न जाएगा


दो आलम की उम्मीदों से कहो मायूस हो जाएं

मदीना छोड़ कर अब उनका दीवाना न जाएगा


मेरे सरकार आकर नक़्श कर दो अब कफे पा को

दिले-बीमार का रेह रेह के गबराना न जाएगा


पहुँच जाएगा उनका नाम लेकर ख़ुल्द में अरशद

तहि दामन सही नाज़े ग़ुलामाना न जाएगा


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Shuja'at Naaz Karti Hai Lyrics

Ajab Rang Par Hai Bahar-e-Madina Lyrics

Dua e Mustafa Hai Hazrate Umar Lyrics