Patta Patta Buta Buta Zikre Khuda Mein Khoya Lyrics
Patta Patta Buta Buta Zikre Khuda Mein Khoya Lyrics
पत्ता पत्ता बूटा बूटा ज़िक्रे खुदा में खोया
डाली डाली ग़ुन्चा ग़ुन्चा ज़िक्रे खुदा में खोया
पर्बत पर्बत धरती धरती अम्बर अम्बर वासिफ
सेहरा सेहरा दरिया दरिया ज़िक्रे खुदा में खोया
करिया करिया वादी वादी गुलशन गुलशन ज़ाकिर
क़तरा क़तरा जर्रा जर्रा ज़िक्रे खुदा में खोया
कुमरी कुमरी तूती तूती बुलबुल बुलबुल हामिद
चिड़िया मैना हर परवाना ज़िक्रे खुदा में खोया
रिमझिम रिमझिम गिरती बारिश गीत उसी के गाए
चलता दरिया बहता झरना ज़िक्रे खुदा में खोया
सुन्दर सुन्दर दिल के अन्दर नाम उजागर उस के
मेरी जां का गोशा गोशा ज़िक्रे खुदा में खोया
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें